Share

मथुरा । श्रीकृष्ण जन्म स्थान मंदिर परिसर के बाहर भी स्क्रीन इस बार बडी स्क्रीन लगाई जाएंगी जिससे श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का सीधा प्रसारण देखने की सुविधा मिल सके। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अब मंदिर के अंदर के साथ ही बाहर भी स्क्रीन पर जन्म के लाइव दर्शन होंगे। इस वर्ष पहली बार मंदिर के बाहर कई स्थानों पर लाइव टेलीकास्ट के लिए स्क्रीन लगाई जाएंगी। ये व्यवस्था मंडलायुक्त रितू माहेश्वरी के निर्देश पर की जाएगी। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी के मुताबिक हम मंदिर के अंदर पहले भी स्क्रीन लगाते थे, इस बार मंदिर के बाहर भी लगाएंगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अपने आराध्य के प्राकट्य का साक्षी बनने की लालसा लिए लाखों श्रद्धालु कान्हा की नगरी की ओर चल पडते हैं। पहनावे, भाषा, रंग रूप में अलग होते हुए भी सब के मन में एक ही लालसा रहती है कि वह अपने आराध्य प्रभु श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साक्षी बन कर जीवन को धन्य कर लें। इस क्षण को अपनी आखों में बसाने के लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान के भागवत भवन, मंदिर परिसर और मंदिर के बाहर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुट जाती है। भागवत भवन में सीमित स्थान होने के चलते जैसे जैसे मध्यरात्रि के समय निकट आता है भीड़ का दबाव बढऩे लगता है। हर कोई इस क्षण पर भागवत भवन के अंदर मौजूद रहने की कामना पाले होता है। लेकिन सभी भक्तों की यह मुराद पुरी नहीं होती है। भीड के दबाव को नियंत्रित करने के साथ ही यह प्रयास भी किया जा रहा है कि यहां पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं को कान्हा के जन्म अभिषेक का साक्षी बनने का मौका मिले। मथुरा दौरो पर आईं मंडलायुक्त के साथ बैठक में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने इस पर सहमति जताई है। अब तक केवल मंदिर के अंदर ही स्क्रीन लगाई जाती थीं। मंडलायुक्त रितू माहेश्वरी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के लोगों के साथ भी बैठक की थी। उनसे मंदिर की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई। उन्हें बताया गया कि कान्हा के जन्म का उत्सव भागवत भवन में मनाया जाता है। मंडलायुक्त ने इस बार मंदिर के बाहर भी लाइव दर्शन के लिए स्क्रीन लगाये जाने की बात कही। ये स्क्रीन कई स्थानों पर लगाई जाएंगी, इससे मंदिर के बाहर खड़ी भीड़ में अफरा-तफरी नहीं मचेगी और वह आराम से जन्मोत्सव का आनंद ले सकेंगे। बताया गया है कि इस पर मंदिर प्रबंधन ने भी सहमति जता दी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *