लोकसभा चुनाव 2024 के पहले यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बदले, नवदीप रिणवा होंगे नए सीईओ

180
Share

लखनऊ

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को बदलने का अहम निर्णय लिया है। आयोग ने वर्ष 1999 बैच के आईएएस नवदीप रिणवा को प्रदेश का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी नामित करने का आदेश जारी किया है। वह वर्तमान मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला का स्थान लेंगे। आयोग ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि वह नवदीप रिणवा के सभी पदभार को तत्काल समाप्त कर देंगे।

नवदीप रिणवा मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए उप्र सरकार के अधीन किसी भी प्रकार का कोई अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण नहीं करेंगे। आयोग की ओर से प्रधान सचिव राहुल शर्मा ने बुधवार को इसका आदेश जारी किया है।

LEAVE A REPLY