Share

वृंदावन हादसे का वीडियो आया सामने, छज्जा गिरते ही मच गई थी भगदड़, मौके पर मच गई चीख पुकार
यह हादसा वृंदावन के बांके बिहारी और स्नेह बिहारी मंदिर के पास हुआ। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने मलबे के नीचे से लोगों को निकाला।
मथुरा: वृंदावन में मंगलवार 15 अगस्त को हुए दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है। अब इस घटना एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि सबकुछ सामान्य है और लोग दुकानों पर खरीदारी कर रहे हैं कि तभी अचानक से एक भवन का छज्जा गिर जाता है। छज्जा गिरते ही आसपास हडकंप मच जाता है। जहां चंद सेकेंड पहले तक लोग कृष्ण भक्ति में लीन जयकारे लगा रहे होते हैं, वहां अब चीख पुकार मची हुई है।
इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुआ हैं। जहां यह हादसा हुआ वह स्थान बांके बिहारी मंदिर के पास ही था। जानकारी के अनुसार, बांके बिहारी मंदिर के पास दो मंजिल मकान का बड़ा हिस्सा गिर गया था। इस हादसे के बाद पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम साढ़े 5 बजे मंदिर खुलने का समय था। छुट्टी होने की वजह से भीड़ भी कुछ ज्यादा ही थी। श्रद्धालु जल्द से जल्द मंदिर पहुंचकर दर्शन करना चाहते थे।
गलियों की दुकान से प्रसाद खरीद रहे थे की तभी अचानक से सूरदास आश्रम की गली के सामने एक दो मंजिला मकान का मलबा आकर नीचे गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिसबल पहुंच गया और बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने बताया कि मलबे में 11 लोग दबे हुए थे, जिन्हें पुलिस ने निकालकर तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। सीएम ने किया राहत राशि का ऐलान
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुःख जताया है। सीएम ने मृतकों के परिवार को 4 लाख प्रत्येक व्यक्ति मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही सभी घायलों का नि:शुल्क इलाज की घोषणा की है। वहीं उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका सही उपचार कराने का निर्देश दिया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *