15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार

144
Share

15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी के पास से कई अवैध हथियार भी बरामद भी किए हैं। आरोपी अवैध हथियारों को दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करने आया था। 15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता
स्वतंत्रता दिवस से पहले देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस बेहद ही सतर्क है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने कई तरह की तैयारियां की हैं। पुलिस संदिग्ध दिखने वाले लोगों और गाड़ियों की जांच भी कर रही है। इसी अभियान में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अवैध हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने लाल सिंह चढ़ार नामक अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 0.32 बोर की 21 अवैध पिस्तौल बरामद की हैं। लाल सिंह इन हथियारों को दिल्ली और एनसीआर के अपराधियों को आपूर्ति करने के लिए लाया था। वह बुरहानपुर, मध्य प्रदेश से अवैध हथियार खरीदकर दिल्ली और एनसीआर में आपूर्ति कर रहा था।
स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस अतिरिक्त सावधानी बरत रही है। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस ने पिछले दिनों अलग अलग इलाके से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से चोरी के मोबाइल, देसी कट्टा, मोटरसाइकिल आदि बरामद की थीं।

LEAVE A REPLY