Share

wsउत्तर प्रदेश यूपी: बांदा पुलिस लाइन में जर्जर बैरक गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबकर सिपाही की मौत
यूपी: बांदा पुलिस लाइन में जर्जर बैरक गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबकर सिपाही की मौत
यूपी के बांदा में जर्जर बैरक गिरने से एक सिपाही की मौत हो गई। सिपाही की उम्र 50 साल थी और जिस समय ये हादसा हुआ, उस दौरान वह बैरक में सो रहे थे।बांदा: यूपी के बांदा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित पुलिस लाइन में सोमवार की रात जर्जर बैरक गिर जाने से हड़कंप मच गया है। इस दौरान मलबे में दबने से एक सिपाही की मौत भी हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को ये जानकारी दी है।
इस मामले पर एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन स्थित एक जर्जर पुरानी बैरक (पुलिसकर्मी आवास) सोमवार की रात अचानक भरभराकर गिर गई। इससे मलबे में दबकर सो रहे सिपाही सोनेलाल यादव (50) की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि मृत सिपाही सोनेलाल कानपुर देहात जिले का निवासी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन से मलबा हटाकर शव बाहर निकाला गया। एएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सिपाही सोनेलाल यादव बैरक में सो रहे थे। रात करीब 2 बजे बैरक की बिल्डिंग गिर गई। इसके मलबे में दबकर सिपाही की मौत हो गई। जेसीबी के माध्यम से बैरक का मलबा हटाया गया। सिपाही को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *