Share

अतीक के गुर्गे की कब्जे वाली जमीन पर चलेगा बुलडोजर, प्रयागराज विकास प्राधिकरण करेगा कार्रवाई
पिछले दिनों इसी ज़मीन पर कब्जे और रंगदारी के लिए माफिया अतीक के बेटे अली और उसके दोस्तों पर मुकदमा दर्ज हुआ था।
अतीक के गुर्गे की कब्जे वाली जमीन पर चलेगा बुलडोजर
प्रयागराज: माफिया से नेता बना अतीक अहमद की मौत के बाद अब यूपी सरकार उसके नेटवर्क को ख़त्म करने पर जुटी हुई है। स्थानीय प्रशासन लगातार उसके गुर्गों और उसकी संपत्तियों पर कार्रवाई कर रहा है। उसकी तमाम अवैध संपत्तियों को मिट्टी में मिलाया जा चुका है और अब उसके गुर्गों का नंबर आ गया है। इसी क्रम में आज प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) अतीक के गुर्गे की कब्जे वाली जमीन पर बुलडोजर चलाएगा। पिछले दिनों भी माफिया के करीबियों पर हुई थी कार्रवाई
बता दें कि पिछले दिनों इसी ज़मीन पर कब्जे और रंगदारी के लिए माफिया अतीक के बेटे अली और उसके दोस्तों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। वहीं इससे पहले पिछले महीने अतीक अहमद के सबसे शार्प शूटर आबिद प्रधान के दामाद जैद मोहम्मद सहित कई अन्य लोगों द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया गया था। 45 बीघा जमीन से अधिक की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ ये कार्रवाई की गई थी। वकील विजय मिश्रा को लेकर भी हुआ बड़ा खुलासा
वहीं इससे पहले पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए अतीक के वकील विजय मिश्रा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। विजय मिश्रा के साथ लखनऊ में अशरफ की पत्नी जैनब ही थी, जो बुर्के में विजय से मिलने आई थी। जिस प्रॉपर्टी को बेचने के लिए लखनऊ में जैनब और विजय मिश्रा आए थे, पुलिस ने अतीक की उस बेनामी प्रॉपर्टी को खोज निकाला है और ये संपत्ति 12 करोड़ रुपए की है। इस संपत्ति को पुलिस अब गैंगस्टर की धारा 14 -1 के तहत कुर्क करेगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *