Share

फिरोजाबाद में यूपी पुलिस के सब-इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, दहेज के मामले की करने गए थे पड़ताल
यूपी के फिरोजाबाद के थाना अरांव में तैनात एसआई दिनेश कुमार मिश्रा के दाहिने चेस्ट पर हमलावरों ने गोली मारी, जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।यूपी पुलिस के सब-इंस्पेक्टर दिनेश कुमार मिश्रा
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में यूपी पुलिस के एक एसआई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी मिली है कि फिरोजाबाद के थाना अरांव में तैनात एसआई दिनेश कुमार मिश्रा के दाहिने चेस्ट पर हमलावरों ने गोली मारी, जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एसआई दिनेश कुमार एक घटना की पड़ताल के सिलसिले में ग्राम चंद्रपुरा गए थे। तभी वहां से लौटते समय रास्ते में उन्हें गोली मार दी गई। इसके बाद घायल उप निरीक्षक को इलाज के लिए ट्रामा सेन्टर भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई।दहेज के मामले की जांच करने गए थे एसआई
घटना की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण समेत अन्य आलाधिकारी मौके पर मौजूद हैं। चार टीमों को गठन करके पुलिस घटना के खुलासे में जुट गई है। ये पूरा मामला थाना अरांव क्षेत्र का है। इस मामले पर फिरोजाबाद के एसपी आशीष तिवारी ने बताया, “यह घटना तब हुई जब अरांव पुलिस स्टेशन में तैनात सब-इंस्पेक्टर दिनेश कुमार मिश्रा चांदपुर गांव से लौट रहे थे, जहां वह दहेज के मामले में जांच के लिए गए थे। मामले की जांच के लिए कई टीमें बनाई गई हैं और मुकदमा दर्ज कर दोषियों को गिरफ्तार करने में में जुट गए हैं। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा।”बाइक सवारों ने गर्दन के नीचे मारी गोली
जानकारी मिली है कि गुरुवार को मोटर साइकिल से पीथेपुर गांव में दहेज हत्या के मामले की विवेचना करने के लिए एसआई दिनेश चंद्रपुरा गांव गए थे। वहां से लौटते वक्त उनकी मोटर साइकिल पर पीछे धीरज शर्मा नाम का शख्स भी बैठा था। विवेचना से लौटते समय पीथेपुर-चंद्रपुरा मार्ग पर जंगलों से अचानक बाइक सवार बदमाश आए और दरोगा दिनेश कुमार मिश्रा को करीब से गोली मार दी। ये गोली सीधे दरोगा की गर्दन के नीचे जाकर लगी और वे वहीं गिर पड़े। इसके बाद एसआई को ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।3

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *