Share

Smuggling की ऐसी निंजा तकनीक, देखकर पुलिस के भी उड़े होश, 370 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
ओडिशा से तस्करी कर ला रहे 370 किलो गांजे के साथ पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने तस्करी करने की जो तकनीक अपनाई थी उसे देखकर पुलिस भी चौंक गई।दो गांजा तस्कर गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस व नार्काेटिक्स टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर गांजा तस्करों को 370 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों की तस्करी की तरकीब देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। दोनों गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान सोमपाल उर्फ सोनू निवासी जनपद एटा और अर्जुन साहू निवासी जनपद बरेली के रूप में हुई है। दोनों तस्करों को दादरी बाईपास, जारचा कट अंडरपास के ऊपर से गिरफ्तार किया गया है। तस्करों के पास से 370 किलोग्राम अवैध गांजा जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद की गई है और इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त कैन्टर गाड़ी भी बरामद की गई है।तस्करी की तकनीक देख पुलिस भी हैरान
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि ओडिशा से लाई जा रही 370 किलो गांजा की बरामदगी की गई है। मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से रविवार को ये कार्रवाई की गई और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों द्वारा गाड़ी कैंटर के पिछले भाग में एक गुप्त कैबिन बनाया हुआ है। इसी कैबिन में गांजा छिपाकर यह अवैध तस्करी करते थे। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम यह गांजा दूसरे प्रदेशों से तस्करी करके लाते थे और नोएडा व एनसीआर क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते थे। दोनों ने बताया कि किसी को शक न हो इसलिये हम गाड़ी के पिछले भाग में बने गुप्त कैबिन में गांजा भरकर रखते थे।
पुलिस ने दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार
दोनों गिरफ्तार तस्कर शातिर किस्म के हैं । इनके द्वारा कैंटर के पिछले भाग के ऊपर एक गुप्त कैबिन बनाया हुआ है । इसी गुप्त कैबिन मे गांजा छिपाकर अवैध धन अर्जित करने हेतु ये लोग अवैध तस्करी करते है। तस्करी करने से जो मुनाफा कमाते है उससे ये अपने शौक मौज व नशा आदि करते हैं। दोनों तस्करों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
तस्करों का नाम व अपराधिक इतिहास
सोमपाल उर्फ सोनू पुत्र बदन सिंह निवासी ग्राम धीपा पोस्ट नंगला लीलाधर थाना जैथरा जिला एटा हाल पता रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने कुलदीप का मकान ग्राम छपरौला थाना बादलपुर जिला गौतम बुध नगर उम्र 33 वर्ष ।
400/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना दादरी कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ।
202/2017 धारा 379/411 भादवि थाना मडराक जनपद अलीगढ ।
317/2020 धारा 279/338/427 भादवि थाना निधोली कला जनपद एटा ।
अर्जुन साहू पुत्र हरी बाबू साहू निवासी ग्राम बिसारत गंज थाना बिसारत गंज जिला बरेली हाल पता ई-40/3 ओखला फेस टू दिल्ली उम्र 32 वर्ष ।
400/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना दादरी कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ।
370 किलोग्राम अवैध गांजा ।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *