दांत निकलते वक्त बच्चों में दिखते हैं ये लक्षण, दर्द से छुटकारा दिलवाने के लिए करें ये घरेलू उपाय

294
Share

दांत निकलते वक्त बच्चों में दिखते हैं ये लक्षण, दर्द से छुटकारा दिलवाने के लिए करें ये घरेलू उपाय
बच्चों के जब दांत निकलते हैं तो वह अक्सर दर्द के कारण रोते हैं। यहां हम बच्चों के दांत निकलते वक्त दिखने वाले लक्षण और दर्द के लिए उपाय बता रहे हैं।
बच्चों में दांत निकलने का थोड़ा कठिन होता है, कुछ बच्चों को इस दौरान बहुत दर्द और तकलीफ होती है। दांत निकलते वक्त बच्चे कई परेशानियों का सामना करते हैं, जिसके कारण वह चिड़चिड़े हो जाते हैं और बहुत रोते हैं। दांत निकलते वक्त दर्द से बच्चों का हाल बेहाल रहता है। माता पिता को टीथिंग बेबी का खास ख्याल रखना होता है। आइए जानते हैं दांत निकलते वक्त पेरेंट्स बच्चों के साथ क्या करें (What is the best thing to do for a teething baby) उनमें क्या लक्षण दिखते हैं और इनके घरेलू उपाय।
बच्चों में दांत निकलते वक्त दिखते हैं ये लक्षण
दांत निकलते वक्त बच्चे को दस्त होने लगते हैं।
बच्चों के मसूड़ों में सूजन और दर्द भी हो सकती है।
कब्ज के कारण पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
बच्चों के मसूड़े सख्त हो जाते हैं।
बच्चा दर्द के कारण अक्सर रोता है।
बच्चा चिड़चिड़ा होने लगता है।
बच्चा मुंह से काटने की कोशिश करने लगता है।
बच्चे को दांत दर्द से राहत दिलाने के लिए घरेलू उपाय (How to stop child’s tooth pain fast at home)
दांत निकलते वक्त बच्चे को बुखार आने पर केला, सेब की प्यूरी, संतरे का जूस, दाल, खिचड़ी आदि खाने में देना चाहिए।
दांत निकलते समय बच्चे को दूध पिलाने से परहेज करना चाहिए।
बच्चा दर्द से रो रहा हो या मसूड़ो में ज्यादा सूजन हो तो आप साफ उंगली से उसके मसूड़ो को रगड़ें। ऐसा करने से बच्चे को दर्द से आराम मिलेगा।
डॉक्टर की सलाह पर बच्चे को मल्टी विटामिन ड्रॉप्स दें।
हल्के हाथों से बच्चे के शरीर की मालिश करें। ऐसा करने से बच्चा रिलेक्स होगा।
दांत निकलने के दौरान बच्चे को खाने में तरल पदार्थ ज्यादा दें।
बच्चे को दांत निकलते समय अगर दर्द ज्यादा हो रहा हो और तेज बुखार हो तो आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

LEAVE A REPLY