Share

द्वारका में घर में काम करने वाली बच्ची के साथ दरिंदगी, कई जगहों पर जलाया, मारपीट भी की
दिल्ली के द्वारका में एक महिला और उसके पति ने मिलकर 10 साल की बच्ची को बुरी तरह टॉर्चर किया है। बच्ची को चोरी करने के आरोप उसे मारा पीटा और कई जगहों पर जलाने की कोशिश की।
दिल्ली के द्वारका इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर घर में काम करने वाली 10 साल की छोटी बच्ची को बुरी तरह प्रताड़ित किया गया। जिसके बाद लोगों ने बच्ची को प्रताड़ित करने वाली आरोपी महिला की गुस्से में आकर पिटाई कर दी। दरअसल, बच्ची पर चोरी करने के आरोप में महिला ने उसे बुरी तरह से टॉर्चर किया था। महिला ने बच्ची के साथ मारपीट कर उसे कई जगहों पर जलाया भी था। जिसके बाद मौका पाकर बच्ची किसी भी तरह से घर से भागने में कामयाब रही और बाहर आकर उसने पूरी बात अपने परिजनों को बताई।
लड़की की हालत देख परिजनों और आस-पास के लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने आरोपी महिला को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। आरोपी महिला पूर्णिमा बागची (33) एक प्राइवेट एयरलाइन में पायलट है। जबकि उसका पति कौशिक बागची (36) किसी दूसरी एयरलाइन में ग्राउंड स्टाफ है। मामले में पुलिस को भी जानकारी दी गई है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने महिला और उसके पति पर केस दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला द्वारका-9 का बताया जा रहा है। बच्ची 2 महीने से इनके यहां रहकर काम कर रही थी। पुलिस के मुताबिक बच्ची के माता-पिता उसे नौकरी पर रखकर अपने गांव बिहार चले गए थे। बच्ची की बुआ आरोपी के घर के पास ही काम करती थी। उसने ही बच्ची को पीटते हुए देखा था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *