Share

योगी सरकार का बड़ा फैसला, ऋतु माहेश्वरी को नोएडा अथॉरिटी से हटाया; लोकेश एम नए CEO नियुक्त
योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सीनियर आईएएस अधिकारी ऋतु माहेश्वरी को नोएडा अथॉरिटी के सीएओ पद से हटा दिया है। उनकी जगह लोकेश एम नोएडा अथॉरिटी के नए सीईओ नियुक्त किए गए हैं।
नोएडा : नोएडा में लंबे अर्से से तैनात ऋतु माहेश्वरी को नोएडा अथॉरिटी सीईओ के पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह कानपुर को मण्डलायुक्त लोकेश एम को तैनात किया गया है।ऋतु माहेश्वरी ने 12 जुलाई 2019 को नोएडा के सीईओ का पदभार संभाला था। वे करीब चार साल तक इस पद पर रहीं।
ऋतु 2003 बैच की यूपी कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। नोएडा अथॉरिटी के सीईओ से पहले उन्होंने नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी भी संभाली थी। वे कुछ दिनों तक गौतम बुद्धनगर की डीएम भी रहीं। उन्होंने अमरोहा, गाजीपुर, शाहजहांपुर और गाजियाबाद में भी नियुक्त रही हैं। ऋतु माहेश्वरी गाजियाबाद की डीएम भी रह चुकी हैं।
ऋतु माहेश्वरी ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी और उसके बाद उन्होंने आईएएस की परीक्षा पास की थी।
बता दें कि हाल में नोएडा अथॉरिटी के खाते से फर्जी तरीके से रुपए निकालने का मामला भी काफी चर्चा में रहा। अथॉरिटी का फर्जी लेखा अधिकारी बनकर बैंक खातों से तीन करोड़ 80 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया था। इस मामले में कई गिरफ्तारियां भी हुई थीं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *