Share

ग्रेटर नोएडा में ATM से पैसे निकालने पहुंचा सांप! युवक के छूटे पसीने
ग्रेटर नोएडा के दादरी एनटीपीसी के गेट पर लगे एटीएम मशीन में सांप मिलने से अफरा तफरी मच गई। एटीएम मशीन से पैसे निकालने आया एक युवक जैसे ही अंदर घुसा उसने अपने सामने सांप को पाया।
ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में दादरी एनटीपीसी NTPC प्लांट गेट के सामने लगे पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में आज अचानक सांप घुस गया। एटीएम से पैसे निकालने आए लोग सांप को देखकर घबरा गए और फौरन एटीएम के गेट को बंद कर दिया जिसके बाद सांप एटीएम मशीन के आसपास घूमता रहा और एटीएम मशीन के अंदर जा घुसा। इस घटना की जानकारी फौरन वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद कई घंटों में सांप को मशीन के अंदर से निकाला। वन विभाग की टीम ने सांप को अपने कब्जे में लेकर दूर जंगल में जाकर छोड़ दिया। इस दौरान एटीएम मशीन को बंद कर दिया गया था जिससे सांप लोगों हानी ना पहुंचा सके।
ग्रेटर नोएडा के दादरी एनटीपीसी के गेट पर लगे एटीएम मशीन में सांप मिलने से अफरा तफरी मच गई। एटीएम मशीन से पैसे निकालने आया एक युवक जैसे ही अंदर घुसा उसने अपने सामने सांप को पाया। सांप देखते ही युवक के पसीने छूट गए और फौरन वहां से भाग खड़ा हुआ। उसने उस वहां लगे हुए एटीएम मशीन का गेट फौरन बंद कर दिया।तस्वीरों में आप देख सकते हैं यह सांप आप कितना लंबा और विशालकाय है। गनीमत यह रही कि इस सांप से किसी की भी कोई जनहानि नहीं हुई और समय रहते इस सांप को वन विभाग की टीम की मदद से एटीएम मशीन के अंदर से बड़े सूझबूझ के साथ निकाला गया और दूर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *