Share

OMG 2 पर रिलीज से पहले ही हुआ बवाल, सेंसर बोर्ड ने अक्षय कुमार की फिल्म पर लगाई रोक
OMG 2: सेंसर बोर्ड ने अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म ‘ओएमजी 2’ पर लगाई रोक।
OMG 2: अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म ‘ओएमजी 2’ का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों से अच्छे रिव्यू मिले थे। अब ‘ओएमजी 2’ को लेकर एक नई अपडेट सामने आ रही है। खबरों के अनुसार, अक्षय कुमार की धार्मिक फिल्म ‘ओ माय गॉड 2’ पर सेंसर बोर्ड ने रोक लगा दी है। सेंसर बोर्ड के इस फैसले के पीछे के कारण का पता नहीं चला है।
इन दिनों बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओएमजी 2’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म पर सेंसर बोर्ड के रोक लगाने से मेकर्स को बहुत बड़ा झटका लगा है। बतो दें कि ये मोस्ट अवेटेड फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। इससे पहले अक्षय कुमार ‘ओ माय गॉड’ में श्रीकृष्ण बने थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। अब इस फिल्म के दूसरे भाग में अक्षय कुमार भगवान शिव के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर हिट हुआ था। ‘ओएमजी 2’ में आस्तिक और नास्तिक पर चर्चा की गई है। फिल्म का टीजर भी इन दिनों चर्चा में बना हुआ है।
गदर 2 को देगी टक्कर –
फिल्म OMG 2 का निर्देशन अमित राय ने किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में अरुण गोविल और गोविंद नामदेव जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं। पहले पार्ट में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल नजर आए थे, लेकिन इस फिल्म के दूसरे पार्ट में पकंज त्रिपाठी नजर आएंगे। ये फिल्म सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ के 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। अब देखना ये है कि मेकर्स फिल्म रिलीज करने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *