Share

हिमाचल प्रदेश में बाढ़ ने मचाई तबाही, देखते ही देखते नदी में समा गई पूरी बिल्डिंग, सामने आया VIDEO
हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की वजह से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मनाली में ब्यास नदी के किनारे नदी में एक पूरी इमारत की ढह गई। इसका वीडियो भी सामने आया है।
मनाली: हिमाचल प्रदेश में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। राज्य के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में बताया है कि बारिश के कारण हिमाचल में काफी नुकसान हुआ है। राज्य में करीब 765 सड़कें प्रभावित हुई हैं। हमने करीब 342 मशीन प्रदेश के कोने-कोने में तैनात की हैं। कुल्लू-मनाली में फंसे हुए लोगों को भी रेस्क्यू किया गया है। अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 8 लोगों की मौत हुई है।मनाली में ब्यास नदी में समा गई इमारत
मनाली में रविवार को ब्यास नदी के किनारे बनी एक इमारत नदी में ढह गई। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसकी पुष्टि पुलिस द्वारा की गई है। इस वीडियो को स्थानीय लोगों के द्वारा बनाया गया है, जिसमें दिख रहा है कि एक विशाल इमारत देखते ही देखते नदी में गिर जाती है।
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भी पिछले 2 दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। रावी नदी उफान पर है। नदी के पास स्थित कई घरों में पानी भर चुका है।
हिमाचल के सीएम का बयान सामने आया
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में कहा, ‘मैं हिमाचल के लोगों से फिर अनुरोध करता हूं कि अगले 24 घंटों तक अपने घरों में रहें क्योंकि अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना है। हमने आपदा से निपटने के लिए 3 हेल्पलाइन नंबर (1100, 1070 और 1077) जारी किए हैं। किसी भी आपात स्थिति में आप इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं और मैं भी 24 घंटे आपकी सेवा के लिए उपलब्ध रहूंगा।’

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *