Share

सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिर में जल चढ़ाने गई थी लड़की, पुजारी ने कर दी शर्मनाक हरकत
सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिर में जल चढ़ाने गई थी लड़की, पुजारी ने कर दी शर्मनाक हरकत
धर्म और श्रद्धा के पावन पर्व सावन को पहले सोमवार को उत्तराखंड से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। देहरादून में सावन के पहले सोमवार के अवसर पर मंदिर में जल चढ़ाने गई लड़की के साथ मंदिर के पुजारी ने शर्मनाक हरकत कर दी।देशभर में सावन के पहले सोमवार की धूम मची हुई है। पावन महीने में जहां उत्तराखंड के मंदिरों में आस्था का दौर जारी है तो वहीं धर्म और श्रद्धा के इस पर्व पर राजधानी देहरादून से बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। देहरादून के मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी से पुजारी ने छेड़छाड़ कर दी, जिसके बाद खूब हंगामा हुआ। पुलिस ने आरोपित पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक देहरादून के चुक्खुवाला स्थित शिव मंदिर में सोमवार सुबह एक किशोरी जल चढ़ाने गई थी। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। पुजारी की इस हरकत से घबराई लड़की के शोर मचाने पर मंदिर भीड़ जुट गई। इस घटना से गुस्साए युवती के परिजनों ने आरोपी पुजारी के खिलाफ धारा चौकी में शिकायत दर्ज कराई।सूचना मिलने पर हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा किया। पुलिस ने पुजारी नरेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। (रिपोर्ट- हिमांशु कुशवाहा)

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *