Share

माफियाओं पर सीएम योगी का एक और करार वार, अतीक के कब्जे से छुड़ाई जमीन पर बनवाए फ्लैट, लाभार्थियों को सौंपी चाबी प्रयागराज में सीएम योगी ने कहा कि पहले की सरकारें आम लोगों को परेशान करती थीं और दिन-रात माफियाओं की सेवा में लगी रहती थीं। प्रदेश में कानून का नहीं माफिया का राज था। लेकिन अब उत्तर प्रदेश बदल चुका है। अब यहां माफियाओं की जगह केवल जेल है।माफियाओं पर सीएम योगी का एक और करार वार
प्रयागराज: प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफिया अतीक अहमद के कब्जे से छुड़ाई गई जमीन पर बने आवासों की चाबियां सौंप दी। सीएम ने इस दौरान लाभार्थियों को 76 फ्लैटों की चाबियां सौंपी हैं। बता दें कि प्रयागराज के लूकरगंज की इसी जमीन पर कभी माफिया अतीक का कब्ज़ा हुआ करता था। सरकार ने इस जमीन को कब्ज़ामुक्त कराया और पीएम आवास योजना के तहत इस जमीन पर फ्लैट का निर्माण कराया।
इसके साथ ही सीएम ने 800 करोड़ से भी ज्यादा रुपयों की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि कहने के लिए ये 76 आवास हैं, लेकिन इसके पीछे एक भाव है कि ये माफियाओं से मुक्त करवाकर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में माफियाओं का राज पूरी तरह से मिट्टी में मिल चुका है। उन्होंने कहा कि इसी जमीन पर कभी माफियाओं का अवैध कब्ज़ा हुआ करता था लेकिन आज यहां यह भव्य फ्लैट बने हुए हैं और इनमें गरीब और जरूरतमंद परिवार रहेंगे।
उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए खुद का आवास होना केवल एक सपना होता था। वह जिंदगीभर यह सपना देखते थे लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाता था। लेकिन पीएम आवास योजना से उनका यह सपना अब पूरा हो रहा है। उन्होंने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि 6 साल पहले उत्तर प्रदेश में गरीबों को पीएम आवास नहीं मिलते थे। भारत सरकार कहती रहती थी, लेकिन यहां की सरकार कभी देना ही नहीं चाहती थी। 2017 में आपने प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनवाई, जिसके बाद विकास और जनहित की तमाम योजनाएं तेज रफ़्तार से दौड़ने लगीं और हमने पिछले 6 वर्ष में लगभग 54 लाख आवास दिए हैं। ‘पहले की सत्ताएं माफियाओं के साथ खड़ी रहती थीं’
सीएम योगी ने कहा कि पहले की सत्ताएं माफियाओं के साथ खड़ी रहती थीं। वे लोगों को जातियों और धर्म के नाम पर बांटते रहते थे। वो गरीब के साथ नही खड़े रहते थे, लेकिन आज डबल इंजन की सरकार गरीबो के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि ये मिलने वाले आवास इसी बात का उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि आज केंद्र और राज्य सरकार प्रदेश के एक-एक नागरिक के विकास के लिए कृत संकल्पित है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *