Share

बरसात के मौसम में बढ़ सकती हैं पेट से जुड़ी समस्याएं, स्वामी रामदेव से जानें देसी उपचार
पेट से जुड़ी समस्याओं में स्वामी रामदेव के ये टिप्स कारगर तरीके से काम कर सकते हैं।
क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ कि भूख तेज लगी हो लेकिन कुछ निवाले खाते ही पेट भरा हुआ लगने लगे। मेरे साथ तो ऐसा नहीं हुआ, लेकिन मैं ऐसे कई लोगों को जानती हूं जिन्हें थोड़ा सा खाते ही पेट दर्द शुरु हो जाता है जरा सा खाते ही पेट फुल हो जाता है। ये सारा मामला फूड प्वाइंजनिंग का है। हाल ही में फूड सेफ्टी इंडेक्स की रिपोर्ट आई है जिसके मुताबिक खाने के मामले में केरल जरुर सबसे सेफ है। लेकिन बिहार, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, असम और झारखंड का हाल बेहद खराब है। यहां तक कि उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य भी टॉप 5 में नहीं है।
सीधे-सीधे माने तो देश की आधी आबादी जो थाली खाती है वो क्वालिटी के लिहाज से ठीक नहीं है और यही वजह है कि ज्यादातर लोग ब्लोटिंग से परेशान है ऐसे लोगों का डायजेशन सुबह के वक्त तो ठीक रहता है। लेकिन दिन ढलने के साथ ही पेट में सूजन आ जाती है। देखिए गैस्ट्रो-इंटेस्टाइनल डिसऑर्डर की ये जो परेशानी है उससे ना सिर्फ भारत बल्कि दुनिया की तकरीबन 40 फीसदी आबादी जूझ रही है। अब सवाल ये है कि पेट की इन सब दिक्कतों के पीछे आखिर वजह क्या है तो सबसे पहली वजह है छोटी आंत में बैक्टीरिया की ग्रोथ। दूसरी वजह है कार्बोहाइड्रेट और फूड एलर्जी और तीसरी वजह है पेट के ऑर्गन्स का ठीक से काम ना करना यानि आंत और लिवर का कमजोर होना। अच्छा ऐसे में दवाइयां टेम्परेरी राहत तो देती हैं लेकिन परमानेंट इलाज तो योग के जरिए लाइफस्टाइल को ठीक कर ही किया जा सकता है।
और अब तो एम्स भी कहती है पेट पर जोर डालने वाले आसनों और प्राणायाम से डाइजेशन परफेक्ट किया जा सकता है। और ये बदलाव आपअपने जीवन में कैसे लाएं, ये बताने के लिए सीधे न्यूयॉर्क से योगगुरु जुड़ चुके हैं।
पेट का रखें ख्याल
सुबह उठकर गुनगुना पानी पीएं
एलोवेरा, आंवला गिलोय लें
बाजार की चीजें खाने से बचें
रात में हल्का खाना खाएं
इस देसी ड्रिंक को पीकर कम होगी यूरिक एसिड की समस्या, मल-मूत्र के जरिए फ्लश ऑउट हो जाएगा जमा हुआ प्यूरिन
पेट मजबूत, कब्ज दूर
पपीता
अनार
नाशपाती
अमरूद
कब्ज की छुट्टी
सौंफ-मिश्री चबाएं
जीरा-धनिया-सौंफ का पानी लें
भुना अदरक खाने के बाद खाएं
खत्म करें एसिडिटी
लौकी-तुलसी का जूस पीएं
बेल का जूस फायदेमंद
गैस होगी दूर, मिलेगा सुकून
अंकुरित मेथी खाएं
त्रिफला चूर्ण लें
अनार खाएं
रातभर उल्लू की तरह जागते हैं इस विटामिन की कमी वाले लोग, जानें नींद न आने के पीछे क्यों है ये बड़ी वजह
आंत होगी मजबूत, बनेगी सेहत
गुलाब के पत्ते
सौंफ
इलायची
शहद
सबको मिलाकर पेस्ट बनाएं
रोजाना 1 चम्मच खाएं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *