Share

कार नाले में गिरी, बच्चे समेत 5 घायल, हॉर्न बजाकर मदद मांगता रहा परिवार, लोग वीडियो बनाते रहे
जौनपुर के रहने वाले अमित अपने परिवार के साथ अपनी स्विफ्ट कार से दादरी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी तिलपता गोल चक्कर के पास पहुंची। अचानक से अनियंत्रित हो गई और अनियंत्रित होने के बाद पास के नाले में गिर के फंस गई।
ग्रेटर नोएडा में सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। सूरजपुर कोतवाली के तिलपता गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जाकर गिर गई। कार में मौजूद लोगों को कार के शीशे तोड़कर जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। क्रेन की मदद से नाले में फंसी हुई कार को बाहर निकाला गया।जौनपुर के रहने वाले अमित अपने परिवार के साथ अपनी स्विफ्ट कार से दादरी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी तिलपता गोल चक्कर के पास पहुंची। अचानक से अनियंत्रित हो गई और अनियंत्रित होने के बाद पास के नाले में गिर के फंस गई। गाड़ी में सवार सभी लोग उस गाड़ी के अंदर ही फंस गए। काफी देर तक ड्राइवर अंदर से हॉर्न बजाता रहा लेकिन आसपास मौजूद लोग लोगों को निकालने की जगह उसका वीडियो बनाने में जुटे रहे। गाड़ी के नाले में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। वह लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे। काफी देर बाद कुछ लोगों ने हिम्मत की और गाड़ी के शीशे को तोड़ कर उन सभी लोगों को बाहर निकाला। गाड़ी में कुल 5 लोग सवार थे इनमें दो लोगों को इसमें हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।
खराब मौसम के चलते पाकिस्तान पहुंची जम्मू-श्रीनगर IndiGo फ्लाइट, बाद में अमृतसर में करानी पड़ी लैंडिंग
आगरा में BJP सांसद ने पूछा- कौन सी पार्टी का है तू, हाथ जोड़ इंस्पेक्टर बोला- मैं पुलिसवाला हूं; VIDEO
सूरजपुर थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि करीब 2 बजे यह सड़क हादसा हुआ। जहां एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। गाड़ी में सवार 5 लोग सकुशल हैं। क्रेन की मदद से गाड़ी को नाले से बाहर निकाला जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *