Share

दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में चाकू मारकर छात्र की हत्या, क्लास करने के दौरान शुरू हुआ था विवाद
दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश जारी है। वहीं मृतक छात्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में चाकू मारकर छात्र की हत्या
दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस में एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। मामला रामलाल आनंद कालेज का है। यहां क्लास में छात्रों के बीच लड़ाई हो गई। इस दौरान एक छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में छात्र की मौत हो गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। पीड़ित और आरोपी दोनों के बीच विवाद क्लास करने के दौरान हुआ। प्रारंभिक जांच में इनके बीच मारपीट की बात सामने आई है। आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी छात्र की तलाश दिल्ली पुलिस कर रही है। छात्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। क्लास करने के दौरान हुई वारदात
रामलाल आनंद कॉलेज के पहले वर्ष के सेकेंड सेमेस्टर की क्लास चल रही थी। इस दौरान छात्र जब पढ़ाई कर रहे थे तभी दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। यह बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गया और इसके बाद एक छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। छात्र को चाकू मारने के बाद आरोपी छात्र घटनास्थल से फरार हो गया। इसके बाद आनन-फानन में घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान छात्र को काफी चोटें लगी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।
एसओएल की क्लास चल रही थी। इसी दौरान दोनों छात्रों के बीच मामूली बहस से यह विवाद हाथापाई तक पहुंच गया और इसके बाद एक छात्र ने दूसरे छात्र को चाकू मार दिया। कॉलेज प्रशासन व पुलिस द्वारा कॉलेज कैंपस व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया है। एक प्रोफेसर की मानें तो हर रविवार के दिन यहां एसओएल की क्लास चलती है। पिछले रविवार को भी दो समूहों के लड़कों में लड़ाई हुई थी। लेकिन इस बार बात इतनी बढ़ गई कि एक छात्र की मौत हो गई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *