Share

8वें फ्लोर से गिरकर 4 साल के मासूम की मौत, घर में सोते रहे मां-बाप, आधे घंटे बाद हुई खबर
उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग के 8वें फ्लोर की बालकनी से गिरकर 4 साल के एक मासूम की मौत हो गई।
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में 4 साल के एक मासूम की 8वें फ्लोर की बालकनी से गिरकर मौत होने की खबर सामने आई है। चौंकाने वाली बात यह है कि बच्चे के मां-बाप को हादसे की खबर करीब आधे घंटे बाद हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में 4 साल के बच्चे की 8वें फ्लोर की बालकनी से नीचे गिरने से जान चली गई। शुक्रवार सुबह 5.45 बजे हुई इस घटना के समय बच्चे के मां-बाप और बहन सो रहे थे। बच्चे के गिरने के बाद भी परिवार को नहीं पता चला। सुबह टहलने निकले लोग और सिक्योरिटी गार्ड बच्चे को लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची थी। बता दें कि बच्चे का परिवार हाइड पार्क सोसाइटी के क्यू टावर के 8वें फ्लोर पर रहता था। उनका बेटा अक्षत चौहान 4 साल का था जबकि बेटी 8 साल की है। परिवार के लोगों ने बताया कि बेटे को सुबह उठकर घर में घूमने की आदत थी। बालकनी का दरवाजा खुले होने की वजह से वह बाहर निकल गया। माना जा रहा है कि ग्रिल के ऊपर गमलों के लिए बनाई गई रेलिंग से वह नीचे गिर गया।
रेलिंग के बीच था काफी ज्यादा गैप
बच्चे के जमीन पर गिरने की आवाज आने पर ग्राउंड फ्लोर के लोग बाहर आए। इसके बाद सोसाइटी के अन्य लोग और सिक्योरिटी गार्ड भी घटनास्थल पर पहुंच गए। करीब आधे घंटे बाद परिवार को इस घटना का पता चल सका। इसके बाद बच्चे को पहले मदरलैंड अस्पताल और फिर कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस बालकनी से बच्चा गिरा, उसमें लगी रेलिंग 4.5 फीट की है, और उसमें गैप भी काफी है। आशंका जताई जा रही है कि बच्चा इसी रेलिंग के बीच से गिरा होगा। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *