Share

लखनऊ: पड़ोसी के आंगन में दफन मिला बुजुर्ग महिला का शव, दुर्गंध आने पर पता चला
बुजुर्ग महिला के परिवार के सदस्यों को अपने पड़ोसी मोहम्मद कासिम पर शक था, जिससे पुलिस ने महिला के लापता होने के बारे में पूछताछ की। पुलिस को फुटेज मिला है, जिसमें महिला को संदिग्ध के घर की ओर जाते देखा जा रहा है।लखनऊ के थाना इटौंजा क्षेत्र से हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां पड़ोसी ने एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव घर के आंगन में दफना दिया। महिला के परिजनों ने सोमवार को पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। डीसीपी नॉर्थ जोन, कासिम आबिदी ने कहा कि पीड़िता के परिवार के सदस्यों को अपने पड़ोसी मोहम्मद कासिम पर शक था, जिससे पुलिस ने महिला के लापता होने के बारे में पूछताछ की। पुलिस सूत्रों ने कहा कि संदिग्ध ने शुरू में कहानियां गढ़ीं, लेकिन बाद में कबूल कर लिया कि उसने महिला की हत्या की है।
डीसीपी ने कहा, पुलिस को फुटेज मिला है, जिसमें महिला को संदिग्ध के घर की ओर जाते देखा जा रहा है। शव को संदिग्ध के घर से बाहर निकाला गया और शव परीक्षण से पता चला कि महिला के सिर में चोट थी। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पुलिस ने जब कब्र से महिला के शव को बाहर निकाला गया तो उसके शरीर पर कोई भी कपड़ा नहीं था। नाक और मुंह से खून निकल रहा था। उन्होंने बताया कि महिला हमेशा ज्वेलरी पहने रहती थीं। उन्होंने महिला के साथ लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई है। आरोपी मृतका को ‘बहन’ कहकर संबोधित करता था।
अचानक घर से लापता हो गई थी बुजुर्ग महिला बख्शी का तालाब क्षेत्र के थाना इटौंजा इलाके की नगर पंचायत इटौंजा के वार्ड संख्या 5 जूलाहन टोला में रहने वाली 70 वर्षीय नसरीन अंसारी दो दिन पहले सुबह दस बजे के करीब अचानक घर से लापता हो गईं। परिजनों ने उसे काफी ढूंढ़ा, लेकिन कहीं न मिलने पर बेटे आयूब ने सोशल मीडिया पर इसकी सूचना पोस्ट की थी जिसमें दिए गए मोबाइल नंबर पर सूचित करने के लिए लिखा था।
कुशीनगर में भयानक हादसा, सोते समय घर में लगी आग, एक महिला और 5 बच्चे जिंदा जले; राख में बदल गई लाशें मां-बाप की सड़ती लाशों के बीच जिंदा मिला 5 दिन का मासूम, पहली पत्नी ने खोला बड़ा राज
लाश सड़ने की दुर्गंध आने पर चला पता
मंगलवार को पड़ोसी कासिम ने घर के बगल में रहने वाली नसरीन की हत्या कर शव को जमीन में गाड़ दिया। दो दिन बाद जब लाश सड़ने की दुर्गंध आने लगी तो पड़ोसियों ने मंगलवार को इसकी सूचना इटौंजा थाना में दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गड्ढे को खुदवाया तो देखा गया कि नसरीन का शव दफन मिला। इस संबंध में इटौंजा थाना पुलिस का मानना है कि कासिम ने घर के बगल में रहने वाली नसरीन बानो की हत्या कर घर के आंगन में गड्ढा खोदकर लाश को गाड़ दिया होगा। वहीं सूचना पर पहुंचे इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी ने शव को निकलवाकर पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *