Share

बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अपनी आने वाली वेबसीरीज जी करदा के लिये उत्साहित है। दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित जी करदा अरुणिमा शर्मा द्वारा लिखित और निर्देशित है और हुसैन दलाल और अब्बास दलाल द्वारा सह-लिखित है। आठ एपिसोड के इस शो में तमन्ना भाटिया के अलावा आशिम गुलाटी, सुहैल नय्यर, अन्या सिंह, हुसैन दलाल, सायन बनर्जी, संवेदना सुवालका, सिमोन सिंह और मल्हार ठाकर की भी अहम भूमिका है।तमन्ना भाटिया जी करदा के लिये बेहद उत्साहित है।तमन्ना भाटिया ने कहा, जी करदाझ् में काम करना कमाल का एक्सपीरियंस रहा क्योंकि मैंने लाइफ में ऐसा कोई किरादर प्ले नहीं किया था। इससे पहले मैंने कॉमेडी की है या बहुत डार्क कैरेक्टर किए हैं।मैं जी करदाझ् के लिए सच में बहुत एक्साइटेड हूं। इससे पहले मैंने आॅन सॉन्ग स्ट्रक्चर्स में काम किया है। आज तक मुझे ऐसा रोल निभाने का मौका नहीं मिला जो मुझसे इतना क्लोज हो।जी करदा वेब सीरीज मेरे लिए काफी खास है क्योंकि इससे पहले ज्यादातर मैंने लार्जर दैन लाइफ कैरेक्टर किए हैं या सिनेमैटिक पोट्रेट आॅफ थिंग्स किए हैं, लेकिन यह मेरा बहुत रियलिस्टिक प्रेजेंटेशन रहेगा। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे यह रोल मिला और इस निभाने की पूरी जर्नी मैंने काफी एंजॉय की है। जी करदा का प्रीमियर 15 जून को प्राइम वीडियो पर होगा।एजेंसी

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *