Share

नईदिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम को हाल ही में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद से ही रोहित शर्मा की कप्तानी पर उंगली उठना शुरू हो गया है। ऐसे में अब भारतीय टीम एक बार फिर से अगले महीने में वेस्टइंडीज का दौरा करने जा रही है और वहां भी टीम को टेस्ट मैच खेलने है।
ऐसे में अब सवाल ये उठ रहा है की रोहित शर्मा टेस्ट टीम की कप्तानी करेंगे या फिर छोड़ देंगे। अगर उन्हें अब कप्तान बने रहना है तो वेस्टइंडीज में शानदार प्रदर्शन करना होगा। ऐसे में ये टेस्ट सीरीज उनके करियर के लिए काफी अहम रहने वाली है।
हालांकि खबरें तो यही है की रोहित शर्मा वेस्टइंडीज में दो टेस्ट की सीरीज में टीम की अगुआई करेंगे और इसके बाद बीसीसीआई उनके भविष्य पर फैसला करेगा। अरग वो वेस्टइंडीज दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करते है तो फिर बीसीसीआई एक बार उन पर विचार कर सकता है।
००

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *