Share

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ में एक्ट्रेस अदा शर्मा काम लोगों ने खूब पसंद किया। कई लोग उनके फैन भी हो गए, लेकिन उनके फैंस भी उनका असल नाम नहीं बता पाएं।

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ में एक्ट्रेस अदा शर्मा लीड रोल में नजर आई थी। इस फिल्म के बाद से एक्ट्रेस घर-घर में फेमस हो गई हैं। इसके बाद से एक्ट्रेस लगातार कई इंटरव्यू दे रही हैं। उनका शेड्यूल काफी टाइट चल रहा है। हाल में ही एक्ट्रेस ने अपनी पर्सन लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने अपनी लव लाइफ और रिलेशनशिप से पर्दा उठाया। वहीं उन्होंने अपना असल पूरा नाम भी बताया।

सामने आया एक्ट्रेस का पूरा नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर सुर्खियों में छाई हैं। फिल्म अपने ट्रेलर रिलीज के बाद से लेकर अब तक विवादों में घिरी हुई है, लेकिन सभी विवादों को पछाड़ते हुए अब अदा शर्मा की पर्सनल लाइफ टॉक ऑफ द टाउन बन गई है। अदा शर्मा ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में एक इंटरव्यू में कई खुलासे किए। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपना पूरा नाम बताया।

काफी लंबा-चौड़ा है एक्ट्रेस का नाम
एक्ट्रेस अदा का पूरा नाम काफी बड़ा है और एक सांस में आसानी ले पाना बड़ा मुश्किल है। एक्ट्रेस का पूरा नाम चामुंडेश्वरी लक्ष्मी नरसिमन सुंदरेशन अय्यर है। ऐसा नाम आम बोल चाल में आपने कम ही सुना होगा। दरअसल, ये एक देवी का नाम है और अदा की मां देवी की भक्त हैं। एक्ट्रेस की मां को लगता है कि अदा माता चामुंडेश्वरी की तरह हैं। एक्ट्रेस ने अपना नाम बदलने की वजह भी बताई।

इसलिए बदला नाम
उनका कहना है कि उनका नाम चामुंडेश्वरी लक्ष्मी नरसिमन सुंदरेशन अय्यर ही है, लेकिन जो लोग उसे सही तरीके से नहीं ले पाते उनके लिए एक्ट्रेस ने अपना नाम बदला और अदा शर्मा रख लिया, जो कि छोटा और लेने में आसान है। उन्होंने कहा कि वो अदा नाम उन्हें पसंद आया, इसलिए उन्होंने ये नाम चुना।

विद्युत जामवाल के हैं बहुत करीब
इसके अलावा एक्ट्रेस ने बताया कि वो एक्टर विद्युत जामवाल के काफी करीब हैं। वो उनके लिए परिवार से भी ज्यादा करीब हैं। वैसे एक्ट्रेस ने अपने प्यार का नाम उजागर नहीं किया। अब ऐसे में फैंस के पास गेस करने के सिवा कोई चारा नहीं है।

इस फिल्म में आएंगी नजर
बता दें, अदा शर्मा ने दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और ये ‘कमांडो 4’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अदा एक्शन करती हुई दिखाई देंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ लीड रोल में बॉलीवुड के एक्शन हीरो विद्युद जामवाल नजर आएंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *