Share

आईपीएल 2023 अब दो महीने के लंबे अंतराल के बाद अपने अंतिम मुकाबले तक पहुंच गया है। इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम अपने होम ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करेगी। फाइनल मुकाबले का लाइव एक्शन जहां शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। वहीं इसकी क्लोजिंग सेरेमनी की शुरुआत शाम 6 बजे से हो जाएगी। देखना होगा कि बारिश खलल डालती है तो सभी आयोजन का प्लान बिगड़ भी सकता है।

खास बात यह है कि इस सीजन का ओपनिंग गेम भी इसी मैदान पर 31 मार्च को खेला गया था। वहीं आमना-सामना भी उस मुकाबले में इन्ही दो टीमों के बीच हुआ था। उस दौरान ओपनिंग सेरेमनी में अरिजीत सिंह का एक शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिला था। वहीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना भी अपना जलवा बिखेरती दिखी थीं। अब बारी है क्लोजिंग सेरेमनी की। इस दौरान भी यहां शानदार जलवा देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं क्लोजिंग सेरेमनी इसलिए भी खास होगी क्योंकि यहां कई ग्लोबल स्टार भी परफॉर्म करते नजर आएंगे।

इस मौके पर कई मशहूर हस्तियां शामिल होंगी। भारतीय रैपर डिवाइन, संगीत निर्माता न्यूक्लिया, कनाडाई पार्श्व गायिका जोनिता गांधी और ब्रिटिश गायक ऐश किंग इस दौरान अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। वहीं रणवीर सिंह और महान संगीतकार एआर रहमान भी इस भव्य सेरेमनी में जलवा बिखेरने को तैयार हैं।

क्लोजिंग सेरेमनी का समय क्या है?

क्लोजिंग सेरेमनी शाम छह बजे से शुरू होगी। मैच शाम 7:30 बजे खेला जाना है।

क्लोजिंग सेरेमनी का स्थान?

यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा और यहीं मैच से पहले क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा।

क्लोजिंग सेरेमनी को टीवी पर और ऑनलाइन कहां देखें?

क्लोजिंग सेरेमनी की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगी। साथी JioCinema पर ईवेंट को ऑनलाइन देखा जा सकता है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड
चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, शिवम दूबे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, मोईन अली, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश थिक्षणा, मथीशा पाथिराना, मिचेल सेंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, शेख रशीद, आकाश सिंह, बेन स्टोक्स, ड्वेन प्रिटोरियस, सिसंडा मगाला, अजय जादव मंडल, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, आरएस हैंगरगेकर, भगत वर्मा, निशांत सिंधु।

गुजरात टाइटंस: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, श्रीकर भरत, शिवम मावी, ओडियन स्मिथ , रविश्रीनिवासन साई किशोर, प्रदीप सांगवान, मैथ्यू वेड, जयंत यादव, दासुन शनाका, अभिनव मनोहर, अल्जारी जोसेफ, दर्शन नालकंडे, उर्विल पटेल, यश दयाल।

यह भी पढ़ें:-

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *