Share

दिल्ली के जंतर-मंतर के पास पहलवानों के धरनास्थल पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है और धरनास्थल से टेंट और पहलवानों के सामान को हटा दिया है। इसे लेकर विपक्षी पार्टियों ने तंज कसा है और कहा है कि पूरा देश यह देख रहा है।

पहलवानों का धरना, उखाड़े गए टेंट
दिल्ली: जंतर-मंतर पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारी पहवानों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रविवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहलवानों द्वारा लगाए गए टेंट और अन्य प्रतिष्ठानों को हटा दिया है। पुलिस ने सुरक्षा घेरा तोड़ने और कानून प्रवर्तन एजेंसी द्वारा जारी निर्देशों का पालन नहीं करने के आरोप में हिरासत में लिए जाने के बाद पहलवानों को सामान सहित वहां से हटा दिया है। दो ओलंपिक पदक विजेता सहित पहलवानों को महिलाओं की ‘महापंचायत’ के लिए नए संसद भवन की ओर बढ़ने की कोशिश के दौरान हिरासत में लिया गया था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *