Share

नोरा फतेही को एक बार फिर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। नोरा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनके बैग को लेकर वो ट्रोल हुईं।

नोरा फतेही अपने ग्लैमरस अंदाज और शानदार डांस के लिए घर-घर में जानी जाती हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक लोग उनके दीवाने हैं। उनका ड्रेसिंग स्टाइल भी कई लोगों के लिए स्टाइल स्टेटमेंट है। वो अपनी चाल ढाल से लोगों को दीवाना बना लेती हैं। जहां लोग नोरा फतेही के अंदाज के दीवाने हैं तो वहीं कई बार उन्हें ट्रोल भी कर देते हैं।

गजब का था नोरा का स्टाइल
नोरा फतेही को अक्सर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जाता है। नोरा हर बार अपने एयरपोर्ट लुक से इंटरनेशनल स्टार्स को टक्कर देती हैं। इस बार भी नोरा काफी स्टाइलिश अवतार में एयरपोर्ट पहुंची। उन्होंने नीले रंग का को-आर्ड सेट कैरी किया था। शॉर्ट स्कर्ट और ब्लेजर स्टाइल आउटफिट को उन्होंने हाई हील्स के साथ कैरी किया। साथ में उन्होंने गॉगल्स और काफी बड़ा वर्साचे टोट बैग कैरी किया था।

ट्रोलर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
नोरा फतेही के इस बैग पर ट्रोलर्स की नजर चली गई। वीडियो देखकर ट्रोलर्स ने मजेदार कमेंट्स किए। कुछ लोगों ने बैग को सुकेश चंद्रशेखर से जोड़ कर देखा। वहीं एक ने कहा कि ये बैग लोखंडवाला की याद दिलाता है। एक ने तो बहुत ही मजेदार कमेंट किया। ट्रोलर ने लिखा कि नोरा झोला उठाकर सब्जी लेने चल पड़ी हैं। कई और ने भी सब्जी लेने जाने की बात कही।

पहले भी हुई थीं ट्रोल
नोरा फतेही भले ही पूरे कॉन्फीडेंस में एयरपोर्ट पहुंची हों, लेकिन ट्रोलर्स ने उनके खूब मजे लिए हैं। बीते दिनों भी एक्ट्रेस अपनी चाल को लेकर ट्रोल हुई थीं। उनकी चाल पर लोगों ने खूब मजे लिए थे। कई ने उनकी चाल की तुलना मलाइका अरोड़ा से करते हुए उन्हें सस्ती मलाइका कह दिया था। बता दें, नोरा फतेही आखिरी बार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘थैक गॉड’ में नजर आई थीं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *