Share

यूपी: दोस्त की जलती हुई चिता में कूदकर शख्स ने दी जान, दोस्ती में लगा लिया मौत को गले! परिवार भी दंग
यूपी के फिरोजाबाद में एक शख्स अपने दोस्त की जलती हुई चिता पर कूद गया और जान दे दी। इस घटना के सामने आने के बाद यमुना नदी के तट पर हड़कंप मच गया।

फिरोजाबाद
फिरोजाबाद: एक कहावत है कि दोस्ती अगर सच्ची हो तो उससे बेहतर रिश्ता कोई और नहीं हो सकता। यूपी के फिरोजाबाद से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक दोस्त की मौत पर शख्स इतना परेशान हो गया कि उसने भी उसी चिता में जलकर जान दे दी, जिसमें दोस्त का शव जल रहा था। मामला शनिवार को फिरोजाबाद के नगला खंगर थाना क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे का है।
क्या है पूरा मामला
यूपी के फिरोजाबाद में यमुना किनारे 42 साल के अशोक का अंतिम संस्कार चल रहा था। वह कैंसर से पीड़ित था। इसी दौरान अशोक का 40 साल का दोस्त आनंद जलती हुई चिता में कूद गया। अचानक हुई इस घटना से हड़कंप मच गया और वहां मौजूद लोगों ने आनंद को चिता से बाहर निकाला और गंभीर हालत में जिला अस्पताल फिरोजाबाद ले गए। यहां से आनंद को आगरा मेडिकल कॉलेज ले जाने की तैयारी हो गई लेकिन उससे पहले ही आनंद की मौत हो गई।

ये जानकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी सिरसागंज प्रवीण तिवारी ने दी है। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया है लेकिन परिजनों ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *