Share

नई दिल्ली 27 मई,(आरएनएस)। राजधानी दिल्ली में आज नीति आयोग की संचालन परिषद की 8वीं बैठक हुई। इस बैठक की थीम ‘विकसित भारतÓ थी। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब अर्थव्यस्था के टेक ऑफ की स्थिति है। जल्द ही भारत तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों को संदेश दिया कि इस समय पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। डिजिटल क्षेत्र में काफी काम हो रहा है और हमारे यहां स्टार्टअप की बड़ी संख्या है। पीएम ने मुख्यमंत्रियों को कहा कि वह इस मौके का फायदा उठाएं। पीएम ने जोर दिया की मौके को ग्रैब करना है। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों को कहा कि दुनिया का फोकस भारत पर है।
पीएम मोदी ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए साझा विजन और साझा रणनीति होनी चाहिए। पीएम ने जल संरक्षण के लिए अमृत सरोवर पर भी जोर दिया। इस दौरान पीएम ने 50 हज़ार अमृत सरोवर की बात कही। उन्होंने फिसिकल डिजिप्लिन की बात कही और कहा कि हमें भविष्य की पीढ़ी पर बोझ नहीं डालना चाहिए।
बैठक में पीएम मोदी ने स्वच्छता पर भी चर्चा की। इस दौरान पीएम मोदी ने राज्यों के प्रयासों की भी सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि सिर्फ राष्ट्रीय विजन नहीं होना चाहिए, राज्यों और जिले के स्तर पर भी विजन होना चाहिए। राज्यों के स्तर पर टीम का गठन होना चाहिए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *