Share

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को पीसीआर कॉल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। फोन करने वाले की पहचान करोल बाग के रैगर पुरा निवासी हेमंत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) प्रणव तायल ने कहा, गुरुवार रात पीसीआर कॉल मिलने के बाद, एक पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। कुमार को पुलिस स्टेशन लाया गया और एक संयुक्त पूछताछ की गई। अधिकारी ने कहा, वह पिछले छह साल से बेरोजगार है और उसे शराब पीने की आदत है।

कुमार ने जब पीसीआर कॉल की तो वह नशे में था। बता दें कि इससे पहले अप्रैल महीने में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली थी। किसी अज्ञात शख्स द्वारा 112 नंबर पर मैसेज कर ये धमकी दी गई थी। इसके बाद पुलिस महकमें में मचे हड़कंप के बाद एजेंसियां अलर्ट हो गईं। सीएम योगी को धमकी मिलने के बाद एजेंसियों ने एक शख्स को गिरफ्तार किया था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *