Share

नई दिल्ली : मशहूर शायर मुनव्वर राणा की तबीयत गुरुवार (25 मई) सुबह बिगड़ गई। तबीयत खराब होने के चलते उन्हें लखनऊ के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अपोलो हॉस्टिल के डॉक्टरों ने मुनव्वर राणा को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

मुनव्वर राणा की तबीयत खराब होने की जानकारी उनकी बेटी सुमैया राणा ने दी। सुमैया राणा ने देर रात करीब 3 बजे एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनके पिता मुनव्वर राणा की तबीयत ठीक नहीं चल रही। लेकिन, आज तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

अपने वीडियो में सुमैया ने लोगों से पिता के जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना करने की भी अपील की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुमैया राणा ने वीडियो में बताया कि उनके पिता का स्वास्थ्य पिछले 2-3 दिनों से खराब है और डायलिलिस के दौरान उनके पेट में दर्द था, जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें एडमिट कर लिया।

सीटी स्कैन में उनके गॉल ब्लैडर में कुछ दिक्कत है, जिसके चलते उसकी सर्जरी की गई। हालांकि, तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसके बाद वह वेंटिलेटर सपोर्ट सिस्टम पर चले गए है। बताया कि डॉक्टर ने कहा है कि पापा के लिए अगले 72 घंटे काफी मुश्किल हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *