Share

नई दिल्ली : ताइवान में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां विरासत में मिले अरबों रुपये के मालिक 18 वर्षीय युवक की शादी के दो घंटे बाद ही मौत हो गई। कथित तौर पर युवक ने उस शख्स से शादी की, जिससे उसकी दो बार ही मुलाकात हुई थी। युवक को अपने विरासत में पिता से 500 मिलियन डॉलर की संपत्ति मिली थी।

लाई की लाश 4 मई को एक बहुमंजिला इमारत में मिली। ग्राउंड फ्लोर पर लाई की लाश पड़ी थी, यहीं उसका पार्टनर हसिया भी रहता था। 26 साल के हसिया और लाई ने शादी रजिस्टर्ड कराई थी। हसिया और लाई दोनों के पिता रियल स्टेट बिजनेस में थे। 19 मई को मौत की खबर दुनिया के सामने आई। अब लाई की मां ने उसके पार्टनर पर हत्या का शक जताया है।

लाई की मां चेन ने आरोप लगाया है कि उसके पैसे के लिए उसके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने कहा है कि उनका बेटा गे नहीं था। मौत से पहले वह हसिया से केवल दो बार मिला था, पहली बार अपने पिता के अंतिम संस्कार में मिला था।

चेन ने इनकार किया है कि उनका बेटा आत्महत्या भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि वह समलैंगिक भी नहीं था। लाई के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सामने आया है कि वह 10वीं मंजिल से गिरा नहीं है। उसके पेट में कोई ब्लड फ्लो भी नहीं है। उसे जहर दिया गया होगा। ताइवान में सेम सेक्स मैरिज कानूनी तौर पर वैध है। ऐसी शादियों में पार्टनर विरासत भी हासिल कर सकता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *