Share

ग्रेटर नोएडा । शिव नादर विश्वविद्यालय में बीए थर्ड ईयर सोशियोलॉजी में पढऩे वाले 1 छात्र ने अपने साथी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर उसने खुद को भी गोली मार ली। छात्र की भी मौत हो गई है। फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा कानपुर की रहने वाली थी और छात्र अमरोहा का रहने वाला था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना दादरी क्षेत्रान्तर्गत शिव नादर यूनिवर्सिटी में बीए सोशलॉजी थर्ड ईयर में एक साथ पढऩे वाले अनुज पुत्र लोकेश सिंह निवासी ग्राम सोनगढ़ माफी थाना मंडी धनौरा धनोरा जनपद अमरोहा और साथ ही पढऩे वाली छात्रा दोनों ने करीब 1.30 से 2 के बीच डाइनिंग हॉल के सामने कुछ समय बात की और गले मिले। इसके बाद अनुज ने पिस्टल से लडक़ी को गोली मार दी, जिसे घायल अवस्था में यथार्थ अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद अनुज ने बॉयज हॉस्टल के रूम नंबर 328 में जाकर खुद को गोली मार ली। जिसकी मौके पर मृत्यु हो गई। दोनों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है। अनुज और मृतक छात्रा पूर्व से एक दूसरे के अच्छे मित्र थे जिनका कुछ समय से विवाद चल रहा था।
यह पूरी घटना कॉलेज कैंपस के अंदर ही हुई है फिलहाल पुलिस हर तरीके के जांच में जुटी हुई है, पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्र के पास आकर बंदूक कहां से आई।
00

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *