Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। भाजपा के मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल अपने निकटतम प्रतिद्धंदी कांग्रेस के हाजी रिजवान कुरैशी को 3589 वोटों से हराया। भाजपा के विनोद अग्रवाल को 121415 वोट मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 117826 वोट मिले। भाजपा के मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने जीत की हैट्रिक लगाई है। विनोद अग्रवाल लगातार तीसरी बार मेयर का चुनाव जीते हैं। इससे पहले 2 बार उनकी पत्नी बीना अग्रवाल मेयर रही थीं।
जबकि एक सांसद और 5 विधायकों वाली सपा चौथे पायदान पर खिसक गई है। सपा प्रत्याशी हाजी रईसउद्दीन 16वें राउंड की गिनती पूरी होने तक महज 10294 वोट मिले हैं। अपनी हार पक्की देख दोपहर 2 बजे वो मतगणना स्थल से लौट गए। सपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने सपा के वोटर्स को वोट नहीं डालने दिए, जिसकी वजह से ये हालात पैदा हुए हैं।इससे पहले सुबह रिजर्व गेट से जाने पर भाजपा प्रत्याशी को सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। मेयर सीट के लिए कुल 13 प्रत्याशी मैदान में थे।
बसपा के मोहम्मद यामीन, आम आदमी पार्टी के चंदन भट्ट, अकटकट के मुस्तुजाब अहमद के अलावा 6 निर्दलीय भी मैदान में थे। निर्दलीय चुनाव लड़ने वालों में अनवर, जूही, शबनम, नितिन वर्मा, मासूमा निजाम, शाहिद हुसैन और मुदस्सिर इस्लाम शामिल हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *