Share

एजेंसी समाचार
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ बहुचर्चित फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ देखी। लोकभवन आॅडिटोरियम में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग की गई थी। फिल्म के दौरान मुख्यमंत्री पूरे समय मौजूद रहे। यहां मुख्यमंत्री व मंत्रीगणों के साथ-साथ बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं, स्कूली छात्र-छात्राओं और मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर फिल्म से जुड़े सभी लोगों का अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
केरल स्टोरी देखने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि मेरा व्यक्तिगत ऐसा मानना है कि, यह एक फिल्म नहीं बल्कि सत्य कथाओं पर आधारित आतंकवाद की वास्तविकता है, जिसमें अपने कुशल अभिनय के माध्यम से हमारी बहन-बेटियों के साथ हो रहे षड्यंत्र को बखूबी उजागर किया है। सिनेमा के माध्यम से हमारे समाज को आतंकवादी गतिवधियों से सचेत कर रही इस अदभुत फिल्म को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री करने लिए मुख्यमंत्री योगी का हृदय से आभार करता हूं। समस्त प्रदेशवासियों से निवेदन है कि उन्हें इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए, जिससे आप किसी गलतफहमी का शिकार होने से खुद को एवं अपने परिवार को भी बचा सकते हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *