Share

मुंबई 11 May, टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक बार फिर सुर्खियों में है। इस सीरियल में एक किरदार निभाने वाली एक एक्ट्रेस जेनिफर ने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए सनसनीखेज खुलासा किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि असित मोदी के कुछ कमेंट उन्हें अनकम्फर्टेबल करते थे।

जेनिफर के मुताबिक 2019 में तारक मेहता की टीम शूटिंग के लिए वह सिंगापुर गई थी तब उनका कहना है कि असित मोदी ने उन्हें कहा कि जेनिफर तुम्हारे होंठ बड़े अच्छे लग रहे हैं, लगता है किस कर लूं ये बात सुनकर जेनिफर दंग रह गई थीं। एक्ट्रेस ने टीम को पहले ही बता दिया था कि शादी की सालगिरह के दिन मुझे हाफडे की छुट्टी चाहिए, मेरी बेटी भी होली के लिए मेरा इंतजार कर रही थीं, लेकिन मेकर्स ने मुझे जाने नहीं दिया और जतिन ने मेरी कार को भी रोक लिया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *