Share

अतीक अहमद का सट्टा कनेक्शन आया सामने, अवैध वसूली का पैसा लगाता था ठिकाने
माफिया अतीक अहमद के केस में एसटीएफ की जांच जैसे-जैसे सामने बढ़ रही है, नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। अब जांच में पता चला है कि अतीक अहमद सट्टे में भी अपना पैसा लगाता था।
माफिया अतीक अहमद के केस में एसटीएफ की जांच जैसे-जैसे सामने बढ़ रही है, नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। अब जांच में पता चला है कि अतीक अहमद सट्टे में भी अपना पैसा लगाता था। UPSTF की जांच में अतीक और उसके कुछ सट्टा कारोबारियों के साथ कनेक्शन के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस को पता चला है कि अतीक का प्रयागराज के बड़े सट्टा कारोबारियों के साथ रिश्ता था। अतीक अपने अवैध वसूली के पैसो का इस्तेमाल सट्टे में करता था। अब पुलिस उन सट्टा कारोबारियों के बारे में जानकारी जुटा रही है जो अतीक के काले कारोबार में शामिल थे।
माफिया अतीक और उसका सट्टा कनेक्शन पता चलने के बाद 5 सट्टा कारोबारी पुलिस की रडार पर आ गए हैं। दरअसल, STF की जांच में अतीक और उसके कुछ सट्टा कारोबारियों के साथ कनेक्शन के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस को पता चला है कि अतीक प्रयागराज के बड़े सट्टा कारोबारियों को अपना पैसा देता था। सट्टे में अतीक अहमद अपने अवैध वसूली के पैसो को ठिकाने लगाता था। अब पुलिस उन सट्टा कारोबारियों के बारे में जानकारी जुटा रही है जो अतीक के काले कारोबार के बारे शामिल थे।
वहीं दूसरी तरफ उमेश पाल मर्डर केस की जांच कर रही पुलिस अतीक अहमद के बेहद करीबी खान सौलत हनीफ से शनिवार को नैनी जेल जाकर पूछताछ करने पहुंची थी। शनिवार दोपहर दो बजे पुलिस की टीम नैनी जेल पहुंची और उमेश पाल किडनैपिंग केस में उम्रकैद की सजा काट रहे खान सौलत से पूछताछ शुरू की। सूत्रों के मुताबिक पुलिस टीम ने उससे पूछा कि उसने उमेश पाल की तस्वीर असद के मोबाइल पर क्यों भेजी थी। उमेश की तस्वीर भेजने के पीछे उसका मकसद क्या था। पुलिस ने यह भी पूछा कि उमेश पाल हत्याकांड से पहले और बाद में आखिरी बार असद से उसकी कब और क्या बातचीत हुई थी। पुलिस ने फरार चल रही शाइस्ता परवीन के बारे में भी हनीफ से सवाल पूछे। इसके अलावा जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश की कि शाइस्ता के कौन लोग करीबी हो सकते हैं जो शाइस्ता को फरारी में मदद कर रहे हैं। हनीफ को उमेश पाल किडनैपिंग केस में उम्र कैद की सजा हुई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *