Share

चमोली उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2023 के लिए चौथे धाम भगवान बद्रीनाथ धाम के कल कपाट खुलेंगे। यानी 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जाएंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर खोले जाएंगे। उससे पहले आज बदरीनाथ धाम को 20 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है। इसके साथ ही बदरीनाथ धाम में दूसरी व्यवस्थाएं भी दुरुस्त की जा रही है। मंदिर प्रशासन समिति कपाट खोलने की तैयारियों में जुटी है। कपाट खुलने की कड़ी में आज पांडुकेश्वर में योग बदरी और कुबेर मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने मांगल गीत और भजनों के साथ डोली को रवाना किया। पांडुकेश्वर से भगवान बदरी विशाल के साथ बदरीश पंचायत में रहने वाले भगवान कुबेर और भगवान उद्धव जी की डोली बदरीनाथ धाम रवाना हुई। पांडुकेश्वर योग बदरी से आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी गाडू घड़ा भी बदरीनाथ धाम रवाना हुई।
आपको बता दें 24 अप्रैल को गरुड़ जी का बदरीनाथ धाम प्रस्थान अर्थात गरूड़ छाड़ मेला जोशीमठ में श्री नृसिंह मंदिर मार्ग में आयोजित हुआ। इसी दिन डिमरी पंचायत श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर डिम्मर से गाडू घड़ा तेल कलश लेकर श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचा। 25 अप्रैल को आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी के साथ रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी के साथ गाडू घड़ा श्री योग बदरी पांडुकेश्वर रात्रि प्रवास के लिए पहुंचे थे। आज शाम को आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी, श्री रावल जी, गाडू घड़ा, पांडुकेश्वर योग बदरी से श्री उद्धव जी, श्री कुबेर जी सहित श्री बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *