Share

कोलकाता । एक दिल दहला देने वाली घटना में कोलकाता में एक सत्तर साल की उम्र की महिला घर में करीब पांच दिनों से अपनी बेटी के शव के साथ पड़ी मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी। महिला की मृत बेटी की पहचान 32 वर्षीय डोला बसु के रूप में हुई है। उसकी मां दीपाली बसु, जो दक्षिण कोलकाता के रानीकुठी में अपने आवास पर बेटी के शव के साथ रह रही थी, को पुलिस मानसिक और शारीरिक उपचार के लिए कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले गई है।
मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने उस आवास को सील कर दिया है, जहां मां-बेटी रहती थीं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मां-बेटी उस घर में 2006 से रह रही थीं और दोनों अपने पड़ोसियों से कम ही बात करती थीं। उन्हें एक विशेष एजेंसी से नियमित रूप से भोजन की डिलीवरी मिलती थी।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि हालांकि मां नियमित रूप से घर से बाहर निकलती थी, लेकिन वे पिछले पांच दिनों से उसकी बेटी को नहीं देख रहे थे। पड़ोसियों के पूछने पर दीपाली बसु हमेशा यही कहती थीं कि उनकी बेटी सो रही है या आराम कर रही है।
सोमवार दोपहर जब डिलीवरी ब्वॉय उनका खाना देने आया तो उसे कमरे के अंदर से दरुगध आ रही थी। डिलीवरी बॉय ने पड़ोसियों को सूचित किया। उन्होंने स्थानीय पुलिस स्टेशन से संपर्क किया। पुलिस आई, घर में घुसी और घर के बेडरूम से बेटी का शव बरामद किया। एक जांच अधिकारी ने कहा, हम जांच कर रहे हैं कि यह मौत का एक साधारण मामला है या आत्महत्या या हत्या। हम फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *