Share

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान आने वाले दिनों में एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आएंगी। मर्डर मुबारक उनकी आने वाली बहुचर्चित फिल्मों में शुमार हैं। सारा के प्रशंसक उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब सारा ने मर्डर मुबारक की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में सारा के साथ करिश्मा कपूर, विजय वर्मा, संजय कपूर, पंकज त्रिपाठी, डिंपल कपाडि?ा और टिस्का चोपड़ा जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। संजय ने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर मर्डर मुबारक की टीम के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, मर्डर मुबारक की शूटिंग पूरी हो चुकी है। शानदार टीम। धमाका। हर किसी को याद करूंगा। इसके अलावा करिश्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, मुबारक की शूटिंग खत्म। हमने पार्टी में डिंपल और पंकज को याद किया। बहुत शानदार टीम है। इसके अलावा सारा जरा हटके जरा बच के रोमांटिक ड्रामा फिल्म में विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी।वह करण जौहर की अगली फिल्म ऐ वतन मेरे वतन में भी नजर आएंगी, जिसमें वह 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की पृष्ठभूमि के खिलाफ एक काल्पनिक कहानी में बहादुर स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका निभाएंगी। एजेंसी

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *