Share

Kajol ने पहली बार किया खुलासा, ‘कुछ कुछ होता है’ में शादी का वो राज अब आया सामने
काजोल ने ‘कुछ कुछ होता है’ की र‍िलीज के 24 साल बाद बड़ा खुलासा किया है।
काजोल को बॉलीवुड की बिंदास गर्ल में से एक मना जाता है, लेकिन काजोल को बॉलीवुड में आने तक काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। काजोल को 1993 में रिलीज हुई ‘बाजीगर’ मूवी से जबरदस्त पहचान मिली। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया, उन्होंने बताया आज भी लोग उन्हें स्किन टोन के कारण ताने मारते हैं। काजोल से पूछा गया कि उन्हें अपनी सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक, कुछ कुछ होता है की रिलीज के 24 साल से अधिक समय बाद मौका दिया जाता तो वह अंजलि के रूप में क्या करतीं। अभिनेत्री ने कहा कि चरित्र में बदलाव के बाद वह फिर कभी साड़ी नहीं पहनेंगी और राहुल के बजाय अमन के साथ रहना पसंद करेंगी। शाहरुख खान ने फिल्म में राहुल के तौर पर काम किया था और सलमान ने अमन के रूप में कैमियो किया था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *