Share

सपा ने मेयर पद के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?
गौरतलब है कि पिछले निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी का एक भी मेयर नहीं बन पाया था। पिछले निकाय चुनाव में प्रदेश में सोलह नगर निगम में मेयर का चुनाव हुआ था, जिसमे बीजेपी ने 14 और दो बसपा ने जीते थे। उत्तर प्रदेश में होने वाले मेयर चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 8 सीटों से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। सपा के द्वारा जारी की गई सूची में आठ निगमों की सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इसमें लखनऊ से वंदना मिश्रा को टिकट दिया गया है। बता दें कि यूपी में 17 नगर निगम में मेयर के चुनाव होने हैं। पिछले निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी का एक भी मेयर नहीं बन पाया था। पिछले निकाय चुनाव में प्रदेश में सोलह नगर निगम में मेयर का चुनाव हुआ था, जिसमे बीजेपी ने 14 और दो बसपा ने जीते थे। इस बार समाजवादी पार्टी पूरी तैयारियों से चुनाव लड़ रही है और उसे उम्मीद है कि इस बार वह खाली हाथ नहीं रहेगी। इस सूची में सपा ने अयोध्या से आलोक पाण्डेय, गोरखपुर से काजल निषाद, प्रयागराज से अजय श्रीवास्तव, झांसी से रघुवीर चौधरी, मेरठ से सीमा प्रधान, शाहजहांपुर से अर्चना वर्मा, और फिरोजाबाद से मशरुर फातिमा को प्रत्याशी बनाया गया है।
यूपी में निकाय चुनाव चुनाव 2 चरणों में होंगे और इसके लिए वोटिंग 4 और 11 मई को होगी। इसके नतीजे 13 मई को आएंगे। इस दौरान 760 नगर निकायों का चुनाव होगा और 17 नगर निगम में मेयर का चुनाव होगा। इसके अलावा 544 नगर पंचायत का चुनाव होगा और 199 नगर पालिका परिषद का चुनाव होगा। इस बार चुनाव आयोग ने लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद में महिलाओं के लिए सिट रिजर्व कर दी हैं। वहीं आगरा में अनुसूचित जाति की महिला मेयर होंगी।
जिन मंडल में पहले चरण (4 मई) में वोटिंग होगी, उसमें सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी शामिल हैं। जिन मंडल में दूसरे चरण (11 मई) को वोटिंग होगी, उसमें मेरठ, बरेली, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर शामिल हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *