Share

देहरादून: चारधाम यात्रा 2023 पर यूपी, एमपी सहित देश-विदेश से जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट आया है। बदरीनाथ-केदारनाथ सहित चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके तीर्थ यात्रियों ने अगर यह काम नहीं किया तो उन्हें चारों धामों में दर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। देशभर में कोरोना के बढ़ते केसों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने संक्रमण रोकने के लिए सख्त एक्शन लिया है। इसके तहत चारधाम पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को सख्ती से कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। कोविड गाइडलाइंस का पालन नहीं करने पर तीर्थ यात्रियों के खिलाफ एक्शन भी होगा। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने लिए सरकार की ओर से कोविड जांच का दायरा बढ़ाने के भी सख्त निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि चार धाम यात्रा-2023 को देखते कोविड गाइडलाइन को सख्ती से यात्रा रूट पर लागू कराया जाए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने उत्तराखंड में कोविड जांच बढ़ाने के लिए भी निर्देश दिए हैं।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने प्रदेशभर में कोरोना वैक्सीनेशन बढाने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को कहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य महानिदेशक को चार धाम यात्रा मार्गों पर पड़ने वाले सभी चिकित्सा इकाईयों व अस्थाई मेडिकल रिलीव प्वाइंटों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्हें चार धाम यात्रा में विशेषज्ञ चिकित्सकों, चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल के स्टॉफ की तैनाती 15 अप्रैल से पहले सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डॉ. रावत ने कहा कि कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर वैक्सीनेशन के लिए कैंप आयोजित किए जांएगे।

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना केस
उत्तराखंड में कोरोना केसों में लगातार इजाफा हो रहा है। चिंता की बात है कि सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण देहरादून में बढ़ा है। संक्रमण दर 10 फीसदी से ऊपर पहुंच गई है। अब मरीजों की मौत भी होने लगी है। दून अस्पताल में पांच मरीज अभी और अस्पताल के कउव में भर्ती है। देहरादून में ही अकेले 21 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। देहरादून जिले में 01 जनवरी 2023 से अब तक 165 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। देश में बढ़ते कोरोना केसों के बाद सख्ती देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सूबे में कोविड जांच व वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाया जायेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *