लोकसभा में फाइनेंस बिल पास, हंगामा रहा जारी

132
Share

एजेंसी समाचार
नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्षी पार्टियों के सांसदों के भारी हंगामे के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फाइनेंस बिल पेश किया, जो पास हो गया. वित्त सचिव की अध्यक्षता में समिति बनाने का ऐलान निर्मला सीतारमण ने किया है. ये समिति पेंशन के मुद्दे पर कर्मचारियों के हितों की होगी समीक्षा. विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 27 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई.इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह संसद भवन पहुंचे, जबकि मानहानि के एक मामले में दो साल की जेल की सजा के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है. हालांकि, विरोध के बीच लोकसभा दोपहर तक के लिए स्थगित किए जाने के बाद वह चले गए. केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी को गुरुवार को गुजरात की सूरत जिला अदालत ने दोषी ठहराया गया था और ‘मोदी सरनेम’ पर उनकी कथित टिप्पणी के लिए दो साल जेल की सजा सुनाई गई थी. सूरत जिला अदालत ने फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए उन्हें 30 दिन की जमानत दे दी है. संसद के दोनों सदनों में आज भी हंगामा देखने को मिल रहा है. इसकी वजह से लगातार लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बाधित हो रही है.
लोकसभा की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित की गई. फिर जब 12 बजे कार्यवाही फिर शुरू हुई, तो हंगामा दोबार होने लगा. वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही को हंगामे के कारण दोपहर ढाई बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा.

LEAVE A REPLY