Share

विक्रम भट्ट की साल 2008 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म ‘1920’ से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘कमांडो 4’ (Commando 4) की तैयारियों में जुट गई हैं। अदा शर्मा ने बताया कि फिल्म में पुलिस वाले की भूमिका निभाने के लिए बहुत मेहनत लगती है। अदा शर्मा (Adah Sharma) ने कहा कि वह स्क्रीन पर पुलिस वाले की भूमिका निभाने और शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए सख्त डाइट फॉलो करना पसंद करती हैं। सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहने वालीं अदा शर्मा शुद्ध शाकाहारी हैं।
अदा शर्मा (Adah Sharma) बताया कि वह शाकाहारी हैं तो ऐसे में वह केला बेहद पसंद करती हैं। अदा ने केले के फायदे गिनाते हुए कहा कि केले पोटेशियम से भरपूर होते हैं, बालों और त्वचा के लिए अच्छे होते हैं, पाचन के लिए अच्छे होते हैं। केले ट्रिप्टोफैन नामक एक मूड-रेगुलेटिंग पदार्थ छोड़ते हैं जो मस्तिष्क में सेरोटोनिन में परिवर्तित हो जाता है। यह आपको खुश करता है। मैं बंदरों और गोरिल्लाओं से बहुत प्रेरित हूं। वह केले खाते हैं और बहुत मजेदार और ऊर्जावान लगते हैं। बता दें कि अदा शर्मा को जानवरों से बेहद लगाव है, उनके घर में एक पालतू बिल्ली भी है। जो अक्सर उनके वीडियोज में नजर आती है।

‘कमांडो 4’ में अदा शर्मा
अदा शर्मा (Adah Sharma) को कमांडो फ्रेंचाइजी में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने का मौका मिला। इस पर अदा ने कहा कि जब आप एक भूमिका के लिए पुलिस की वर्दी पहनते हैं तो आपको जिम्मेदारी का अहसास होता है। मैं फिर से भावना रेड्डी की भूमिका निभाऊंगी। फिल्म ‘कमांडो 4’ (Commando 4) के अलावा अदा शर्मा सच्ची घटनाओं पर आधारित हिंदी फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ में नजर आएंगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *