Share

कानपुर: यूपी के कानपुर में करौली सरकार के नाम से चर्चा में आए बाबा संतोष सिंह भदौरिया को एक वकील ने खुला चैलेंज दिया है। इस वकील ने एक वीडियो में ये दावा किया है कि अगर बाबा संतोष सिंह भदौरिया उर्फ करौली सरकार उनके बच्चों की बीमारी को ठीक कर देंगे तो वह अपनी सारी संपत्ति बाबा को दान में दे देंगे। इस वीडियो में वकील ने अपने बच्चों की बीमारी और उसके इलाज के बारे में भी बताया है और कहा है कि वह बाबा करौली को खुला चैलेंज दे रहे हैं।

बता दें कि नोएडा के डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी के साथ मारपीट के आरोप लगने के बाद से करौली सरकार चर्चा में हैं। करौली सरकार के नाम से मशहूर बाबा और उनके सेवादारों पर नोएडा के एक डॉक्टर ने मारपीट के आरोप लगाए थे। जिसके बाद बिधनू थाने में करौली बाबा के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बाबा के खिलाफ धारा 323, 504 व 325 में केस दर्ज हुआ था। गौरतलब है कि करौली बाबा झाड़-फूंक व हवन-पूजन कराकर लोगों के दुख दूर करने का दावा करते हैं।

करौली सरकार बाबा का पूरा नाम संतोष सिंह भदौरिया है लेकिन लोग उन्हें करौली सरकार कहते हैं। नोएडा निवासी डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी करौली बाबा का चमत्कार देखने के लिए गए थे। डॉक्टर का कहना है कि जब उन्होंने करौली बाबा से चमत्कार दिखाने के लिए कहा, तो बाबा नाराज हो गए। इसके बाद बाबा और उनके सेवादारों ने उनके साथ मारपीट की। इस मारपीट में डॉक्टर का सिर फट गया और नाक टूट गई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *