Share

यूपी: ओसामा बिन लादेन को दुनिया का बेस्ट इंजीनियर कहने वाले बिजली विभाग के SDO पर गिरी गाज, हुआ बर्खास्त
फर्रुखाबाद जिले में बिजली विभाग के SDO रविंद्र प्रताप गौतम को बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने आतंकी ओसामा बिन लादेन की फोटो अपने सरकारी आवास पर लगा रखी थी और उस पर ‘विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियन्ता’ लिखा था।
लखनऊ: यूपी के फर्रुखाबाद जिले में बिजली विभाग के SDO रविंद्र प्रताप गौतम को बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने आतंकी ओसामा बिन लादेन की फोटो अपने सरकारी आवास पर लगा रखी थी और उस पर ‘विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियन्ता’ लिखा था। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू कर दी गई थी।
फर्रुखाबाद में बिजली विभाग के SDO ने आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता बताते हुए उसकी फोटो अपने सरकारी आवास पर लगा रखी थी। एसडीओ के आवास पर लगी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। वायरल वीडियो को संज्ञान लेकर अधिकारियों द्वारा जांच कराई गई थी। 31 मई 2022 को जांच शुरू हुई और एसडीओ को निलंबित कर दिया गया था। लगभग 10 महीने चली जांच के बाद अब शासन द्वारा दोषी सिद्ध होने पर बिजली विभाग के एसडीओ रविंद्र प्रताप गौतम को बर्खास्त कर दिया गया है।
रविंद्र प्रताप गौतम फर्रुखाबाद के नवाबगंज स्थित विद्युत सब स्टेशन में उपखंड अधिकारी (SDO) के पद पर तैनात थे। उनके बिजलीघर परिसर में स्थित गेस्ट रूम में दुर्दांत आतंकवादी ओसामा बिन लादेन की फोटो लगी थी। इस पर लिखा था, श्रद्धेय ओसामा बिन लादेन विश्व के सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता।
ओसामा बिन लादेन की इस फोटो का किसी व्यक्ति द्वारा वीडियो बना लिया गया था और वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद SDO द्वारा फोटो हटा दिया गया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने की जानकारी होने पर अभियंता अंडरग्राउंड हो गए थे।
इसके बाद वायरल वीडियो की जांच के बाद उपखंड अधिकारी (एसडीओ) रविंद्र प्रताप गौतम को निलंबित कर दिया गया था। 10 माह चली जांच के बाद अब शासन द्वारा उपखंड अधिकारी (एसडीओ) रविंद्र प्रकाश गौतम को दोषी मानते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। (फर्रुखाबाद से जितेंद्र की रिपोर्ट)

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *