Share

प्रयागराज में शूटर गुलाम के घर पर चला बुलडोजर, CCTV में उमेश पाल पर फायरिंग करता दिखा था
शूटर गुलाम के प्रयागराज के रसूलाबाद स्थित उसके घर को गिराया जा रहा है। गुलाम के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद गुलाम फरार है और उसके खिलाफ पांच लाख के इनाम की भी घोषणा हो चुकी है।
प्रयागराज: उमेश पाल मर्डर केस में एक बार फिर से अतीक के गुर्गों के खिलाफ बुलडोजर चला है। अब बारी अतीक के शूटर और उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी गुलाम की है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम बुलडोजर लेकर गुलाम के घर पर पहुंची और बुलडोजर एक्शन शुरू कर दिया। गुलाम के प्रयागराज के रसूलाबाद स्थित उसके घर को गिराया गया। इस दौरान उसके घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई।
आपको बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद गुलाम फरार है और उसके खिलाफ पांच लाख के इनाम की भी घोषणा हो चुकी है।
उमेश पाल हत्याकांड बुलडोजर एक्शन कब-कब?
24 फरवरी 2023- उमेश पाल की हत्या
27 फरवरी 2023- अरबाज का एनकाउंटर
01 मार्च 2023- खालिद जफर पर बुलडोजर एक्शन
02 मार्च 2023- सफदर अली के घर चला बुलडोजर
03 मार्च 2023- माशूक प्रधान के घर पर बुलडोजर एक्शन
06 मार्च 2023- उस्मान चौधरी का एनकाउंटर
09 मार्च 2023- शूटर साबिर के भाई की लाश मिली
20 मार्च 2023- शूटर गुलाम के घर बुलडोजर
उमेश पाल शूटआउट के बाद प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने तकरीबन 60 लोगों को अवैध निर्माण होने पर नोटिस जारी किया था। इनमें से ज्यादातर अतीक अहमद और दूसरे आपराधिक गैंगो से जुड़े या उनके मददगार लोग हैं। सभी को एक हफ्ते में नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया था। गुलाम और गुड्डू मुस्लिम के घरों पर किसी के ना होने की वजह से नोटिस चस्पा कर दिया था। जवाब नहीं आने पर इनके घरों पर ध्वस्तीकरण के अल्टीमेटम की एक और नोटिस चस्पा किया गया और इसका भी जवाब नहीं आया तो सीधे तौर पर ध्वस्तीकरण का आदेश जारी कर दिया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *