Share

इस राज्य की सरकार निभाएगी अपना वादा, सितंबर से महिलाओं को हर माह देगी एक हजार रुपये
राज्य के वित्त मंत्री पलानिवेल थियागा राजन ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से रसोई गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी और समग्र मूल्य वृद्धि से प्रभावित परिवारों की महिला मुखियाओं को इस योजना से बहुत लाभ होगा।
तमिलनाडु सरकार सितंबर से पात्र परिवारों की महिला मुखियाओं को 1,000 रुपये प्रति माह सहायता देने के चुनावी वादे को लागू करेगी। इसके लिए बजट में 7 हजार करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। राज्य के वित्त मंत्री पलानिवेल थियागा राजन ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से रसोई गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी और समग्र मूल्य वृद्धि से प्रभावित परिवारों की महिला मुखियाओं को इस योजना से बहुत लाभ होगा।
सड़कों पर दूध फेंककर लोगों ने जाहिर किया विरोध, तमिलनाडु में क्यों हो रहा ऐसा
सिलेंडर के लिए 100 रुपये की सब्सिडी का वादा
दिलचस्प बात यह है कि डीएमके ने रसोई गैस सिलेंडर के लिए 100 रुपये की सब्सिडी का वादा भी किया था। राजन ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश करते हुए कहा कि इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने की पात्रता को रेखांकित करने वाले परिचालन दिशा-निर्देश विकसित किए जाएंगे और जल्द ही जारी किए जाएंगे।
राज्य में विपक्षी दल महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये देने के अपने चुनावी वादे को पूरा नहीं करने के लिए द्रमुक सरकार की आलोचना कर रहे थे। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने हाल ही में कहा था कि महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता का 2023-24 के राज्य के बजट में जिक्र किया जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *