Share

UP में चौंकाने वाला मामला: पुलिस अधीक्षक को दी हत्या की धमकी, मांगी 10 लाख रुपए की रंगदारी
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि रोहित सक्सेना नामक एक बदमाश ने पिछले 28 फरवरी को हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के घर पर लैंडलाइन पर फोन किया जिसे एक पुलिसकर्मी ने उठाया। सक्सेना ने पुलिस अधीक्षक के लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी।
UP में चौंकाने वाला मामला: पुलिस अधीक्षक को दी हत्या की धमकी, मांगी 10 लाख रुपए की रंगदारी
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इसके तहत एक युवक ने पुलिस अधीक्षक को ही फोन करके 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि रोहित सक्सेना नामक एक बदमाश ने पिछले 28 फरवरी को हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के घर पर लैंडलाइन पर फोन किया जिसे एक पुलिसकर्मी ने उठाया।
सक्सेना ने पुलिस अधीक्षक के लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर उनके परिवार की हत्या करने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
रंगदारी मांगने के लिए सरकारी मोबाइल पर भी लगाया था फोन
सूत्रों ने बताया कि सक्सेना ने पुलिस अधीक्षक के सरकारी मोबाइल नंबर पर भी फोन करके रंगदारी मांगी थी। उसके बाद उसने फेसबुक पर एक महिला उपनिरीक्षक के साथ पुलिस अधीक्षक की कथित तस्वीर भी पोस्ट कर दी। पुलिस के अनुसार, रोहित सक्सेना सनकी और आपराधिक मानसिकता का व्यक्ति है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बरेली में अपनी तैनाती के दौरान सक्सेना को किसी मामले में गिरफ्तार करके जेल भेजा था। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके टीम लगा दी गई है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *